[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निर्माण संस्था खंडेल की मासिक बैठक का आयोजन ।

SHARE:



फुलेरा (दामोदर कुमावत) निकटवर्ती ग्राम खंडेल में निर्माण संस्था खंडेल की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैठक में मुख्य रूप से तो विगत 15 अक्टूबर को खंडेल लाइट इंग्लैंड से आए 10 अंग्रेज अतिथियों के लिए हम सब की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव लिया।

संस्था के निर्देशक रामेश्वर लाल वर्मा ने बताया कि 40वें स्थापना दिवस 15 अक्टूबर को 3 दिवसीय कार्यक्रम के बारे में समीक्षा की गई। आज की बैठक में 525 ग्रामीण महिला पुरुष युवक युवतियों कार्य क्षेत्र से सम्मिलित हुए।उपस्थित ग्रामीणों ने  दीपावली अवसर पर दिए गए 482 परिवार को राशन सामग्री के बाद ग्रामीणों ने अंत: करण से हर्ष व्यक्त किया।

15 अक्टूबर को निर्माण संस्था की तरफ से मेहमानों की उपस्थिति में 10 बालिकाओं को सिलाई मशीनें, बालिकाओं को शैक्षणिक टैबलेट, दुग्ध उत्पादकों को चारा काटने व चारा छानने की मशीनें दी गई जिस पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। आज की बैठक में 50 और बालिका संसद की बालिकाओं को लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए चयन करने की घोषणा की गई जिसके अंतर्गत सभी बालिकाओं को 400 से ₹500 प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा। कार्य क्षेत्र में से ऐसे गरीब, विकलांग, विधवा वृद्ध, बीमार लोगों को सहायता देना निश्चित हुआ इस सहायता के अंतर्गत जरूरत अनुसार खाना, कपड़े बिस्तर, दवाई आदि ₹1000 तक की सहायता निर्माण संस्था खंडेल द्वारा दिया जाना निश्चित हुआ।

जो निकट भविष्य में चयन कर काम पूरा किया जाएगा।  निर्माण संस्था खंडेल के लाभार्थी परिवारों में से कोई भी युवक युवती राजकीय सेवा में चयन होंगे उनका सम्मान संस्था की मासिक बैठक में एक मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर किया जाएगा। यह भी निश्चित हुआ कि वर्ष 2026-27 में जो भी किसान मेड बंदी करते हैं अपना खेत अपना पानी योजना अंतर्गतकाम करना चाहेंगे उन्हें प्रति परिवार इस हेतु ₹5000 तक की सहायता राशि खर्च करने का निर्णय लिया गया । आज की बैठक में एक सामुदायिक जागरण शिविर निकट भविष्य में आयोजित करने का निश्चय किया गया जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को नरेगा, पेंशन , प्रसव, पानी, विकास योजनाओं संबंधित जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में 500 से अधिक ग्रामीण सम्मिलित हो सकेंगे आज की बैठक में प्रसव बाद दो माता को पोषाहार वितरण किया गया । 1. मोनिका पत्नी रामदेव वर्मा त्योदा।2. नेहा पत्नी मनोज कुमार वर्मा सिनोदिया।प्रसव पूर्व तीन माता को पोषाहार वितरण किया गया। 1. ललिता पत्नी गोपाल लाल शर्मा खंडेल 2.पिंक पत्निी राम प्रसाद वर्मा कंवरासा 3. ममता पत्नी मंगल चंद वर्मा जेतपुरा दो नवजात बालिकाओं को झूला ड्रेस खिलौने दिए गये ।  1. पार्वती पत्नी महेंद्र बावरिया पृथ्वीपुरा । 2.अनीता पत्नी  कैलाश चंद्र वर्मा त्योद।आज की बैठक में कार्यक्षेत्र से 537 ग्रामीण उपस्थित रहे इसके अलावा संस्था स्टाफ से अनीता देवी, चंद्रकांता वर्मा, लक्ष्मी नारायण, जनेश्वर वर्मा एवं श्री बागेश्वर वर्मा पूरे समय उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now