[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

फुलेरा की रातें अब होंगी रोशन!

SHARE:



रेलवे रामलीला मैदान में हाई मास्ट लाइट की मंजूरी।

फुलेरा (दामोदर कुमावत)। फुलेरा कस्बे की धड़कन कहे जाने वाले रेलवे रामलीला मैदान में अब रातें रोशनी से जगमगाएंगी! जयपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) *रवि जैन* ने मैदान में *हाई मास्ट लाइट* लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे पूरा रेल परिसर अब संपूर्ण रूप से प्रकाशिमान हो जाएगा।


*सवा सौ साल पुरानी परंपरा को मिलेगा नया उजाला!*
रेलवे रामलीला मैदान फुलेरा की शान है। यहां सवा सौ वर्षों से अधिक समय से अनवरत रूप से ऐतिहासिक *श्री रामलीला* का मंचन होता आ रहा है। हर साल एक महीने तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में स्थानीय कलाकार भगवान श्री राम के चरित्र का जीवंत चित्रण कर हजारों श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जोड़ते हैं।


*जनता की मुहिम रंग लाई!*
23 सितंबर 2025 को *रेलवे रामलीला सांस्कृतिक समिति, फुलेरा* के शिष्टमंडल ने जयपुर में डी आर एम रवि जैन से मुलाकात की। शिष्टमंडल में शामिल रहे:एसएसई (लोको) प्रेम चंद वर्मा,व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनोज अहूजा,रामलीला कोषाध्यक्ष रामावतार स्वामी एवं शैलेंद्र शर्मा ने  मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग को लेकर औपचारिक मांग पत्र सौंपा। डीआरएम रवि जैन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए तुरंत प्रभाव से लाइट लगाने के आदेश पारित कर दिए।


*आभार और सम्मान की तैयारी जोरों पर!*
इस ऐतिहासिक फैसले से उत्साहित रामलीला समिति और कॉलोनीवासियों, कलाकारों एवं गण मान्य लोगों ने निर्णय लिया है कि शीघ्र ही जयपुर जाकर *डीआरएम रवि जैन* का भव्य आभार, अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने इसे *”जनता की जीत”* करार दिया है।* *बधाई संदेश*
रामलीला समिति की ओर से सभी नागरिकों को बधाई!

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now