

मेड़ता से नागौर बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसा इनोवा और पिकअप गाड़ी की टक्कर से हुआ। मृतक और घायल नागौर निवासी हैं और बोरुंदा में एक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नागौर लौट रहे थे।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मेड़ता डिवाइसपी राम करण मलिंडा मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया ।

Author: aapnocitynews@gmai.com





