[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

स्वरोजगार अपनाए और अपना भविष्य बनाएं- समाजसेवी डांगा

SHARE:

आपणी खबरां

रूण फखरुद्दीन खोखर
गुड लुक हेयर सैलून का फिता काटकर किया शुभारंभ*

पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में शुक्रवार को एक प्रतिष्ठान के शुभारंभ के मौके पर खींवसर विधायक रेवत राम डांगा के पुत्र और समाजसेवी अशोक डांगा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में हमें सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ-साथ हमें खुद के रोजगार के तरीके सीखने चाहिए क्योंकि वर्तमान समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत ही दुर्लभ हो गया है

ऐसे में अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ कोई भी काम धंधे की तैयारी करते रहेंगे तो निश्चित रूप से आप आत्मनिर्भर बन जाओगे और आप खुद अपने धंधे के बल पर नौकर रख सकेंगे। उन्होंने गांव रूण के बड़ला चौक नया बाजार में गुड लुक हेयर सैलून के शुभारंभ के मौके पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आजकल स्वरोजगार वाले सरकारी नौकरी से ज्यादा पैसे कमाते हैं ,इस मौके पर समाजसेवी अशोक डांगा से ग्रामीणों ने गांव रूण में नहरी पानी की मात्रा बढ़ाने, वंचित ढाणीयों में पानी पहुंचाने और गांव में  सप्ताह में जल सप्लाई दो बार करने और गांव के आम रास्तों को सही कराने गांव में बिजली की व्यवस्था के तहत रोड़ लाइट लगवाने, अस्पताल में एंबुलेंस की सुविधा और अस्पताल को क्रमोन्नत करने का मांग पत्र विधायक के नाम सौंपा।

इस मौके पर इन्होंने आश्वासन दिया कि खींवसर विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता से काम करवाए जा रहे हैं और विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। इस मौके पर सैयद रजब अली पांडू , लियाकत अली और सैयद अनारदीन ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए फूल माला और साफा से स्वागत किया। इस मौके पर काफी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now