[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

खाटू श्याम जी के जयघोष से गूंजा काचरोदा।

SHARE:


देवउठनी एकादशी पर धूमधाम से मनाया श्री श्याम जन्मोत्सव।
श्रध्दा और भक्ति का संगम।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)। कलयुग के देवता श्रीश्याम बाबा  के जन्मोत्सव पर काचरोदा स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में देवउठनी एकादशी एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन हुआ। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का ऐसा नज़ारा था कि पूरा गांव “जय श्री श्याम” और “हारे के सहारे खाटू श्याम हमारे” के नारों से गूंज उठा।

मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगारहा। पं. सतीश शर्मा और अभिषेक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर उत्सव का शुभारंभ किया। मंदिर को फूल-मालाओं, झूमरों, झालरों और रंगीन लाइटों से इस तरह सजाया गया। मंदिर परिसर में श्याम नाम का जप,भक्ति व संगीत और दीपों की जगमगाहट छाई रही। इस अवसर पर गायक कमलेश शर्मा और अंकिता शर्मा ने मनमोहक प्रस्तुतियों दी।


श्री श्याम मेला समिति द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में केक काटा गया, भजन संकीर्तन हुए, सायंकालीन आरती संपन्न हुई और प्रसाद वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष हरीश बड़ीवाल ने कहा कि “खाटू श्याम जी कलयुग के ऐसे चमत्कारी देवता हैं, जिनके दरबार में सिर झुकाने वाला भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटता। सायंकाल होते ही उत्सव यौवन पर था। भक्तों ने नाचते-गाते हुए श्याम जन्मोत्सव का जश्न मनाया।

आतिशबाज़ी की चमक और भजनों की गूंज ने ऐसा दिव्य दृश्य रचा कि हर कोई “जय श्री श्याम” की दीवानगी में डूब गया।आस-पास व दूर दराज के गांवों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन को पहुंचे। इस अवसर पर कमलेश काम्या, मुकेश सैन, महेश यादव,एड.महेंद्र कुमावत, देवेंद्र टांक, राजवीर गौरामा, आदित्य कुमावत, केशव चौहान, सुरेंद्र कुमावत, संतोष स्वामी, अनुभव सैन, संतोष कुमावत, मधु, अंकिता, मंजू देवी, ममता देवी, सुमन कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now