
राजकीय, रेलवे एवं रेलवे सुरक्षा बल एकता की दौड़ में दौड़े।
लोह पुरुष पटेल की जयंती पर पुलिस के जवानों ने शपथ लेकर राष्ट्र गान कर मनाया जन्मदिन।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फुलेरा में राजस्थान पुलिस की अगुवाई में जीआरपी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया।

जवानों ने एकता, अनुशासन और देशभक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम का रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया से शुभारंभ कर हलवाई बाजार,गंणगौरी बाजार, गांधी चौक होते हुए अंबेडकर सर्किल पुराने बस स्टैंड पहुंचे । राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए सभी लोगों ने एकत्रित होकर जय घोष लगाए।

थाना निरीक्षक राजेश वर्मा ने जीआरपी औरआरपीएफ एवं राजकीय पुलिस के जवानों को कर्तव्य, निष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जीआरपी,आरपीएफ
और राजकीय पुलिस ने बढ चढ़कर भाग लिया। वही फुलेरा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मनोज अहूजा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर जीआरपी थाना प्रभारी गुलजारीलाल एवं रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी विक्रम सिंह एवं राजेश सिंह तथा सभी थानों के जवानों ने भाग लिया।

Author: aapnocitynews@gmai.com





