
रूण फखरुद्दीन खोखर
पंचायत समिति मूंडवा के गांव सैनणी में शुक्रवार को जरूरतमंदों को निशुल्क कपड़ों का वितरण किया गया। कपड़ा वितरण प्रभारी फखरुद्दीन खोखर रूण ने बताया भामाशाह कालुराम भडीयार ने लगभग 80 गरीब परिवारों को निशुल्क कपड़े वितरण किए गए।

गौरतलब हैं कि अंत्योदय फाउंडेशन मुंबई के प्रबंधक महेंद्र मेहता की ओर से भेजे गए इन कपड़ों का निशुल्क वितरण जरूरतमंद परिवारों में किया जाता है। वहीं कपड़े पाकर गरीब परिवार बेहद खुश हुए।

इस मौके पर भामाशाह कालूराम भडियार,नाथूराम राकेश खुड़खुड़ीया शिवकरण मलावत मदनलाल सहित काफी लोग उपस्थित थे।

Author: aapnocitynews@gmai.com





