
जनकल्याण सेवा समिति एवं पत्रकार संघ की और से 2व3 नवंबर को।
विष्णु सहस्त्रनाम यज्ञ,रुद्र महा यज्ञ, पूर्ण आहुतियां,प्रशासन व पुलिसबल का स्वागत व सम्मान।
धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ओत-प्रोत।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)फुलेरा जन कल्याण सेवा समिति एवं पत्रकार संघ फुलेरा के संयुक्त तत्वाधान में प्रबोधिनी एकादशी (देव दिवाली) उत्सव -2025, के तहत 2 व 3 नवंबर को तेजाजी चौक पुराना फुलेरा में धार्मिक, संस्कृतिक व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष गिरधारी सिंह शेखावत एवं पत्रकार संघ के महामंत्री दामोदर कुमावत ने बताया कि प्रबोधिनी,हरबोधिनी, देवउठान, देवउठनी एकादशी को देव दीपावली के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोबोधिनी एकादशी के दिन दिवाली का त्यौहार मनाया गया,2 नवंबर का मुख्य आकर्षण मनोरम झांकिया व सम्मोहक आयोजन होंगे कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:15 बजे विष्णु सहस्त्रनाम यज्ञ का विद्वान पंडित यज्ञाचार्य शिवनारायण शर्मा के सानिध्य में होगा तथा रात्रि 7:30 बजे सामूहिक लक्ष्मी पूजन व आरती के साथ ही 65 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के स्त्री पुरुषों को शाल वितरण किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निर्मल कुमावत होंगे।

जबकि 3 नवंबर सोमवार को सोम प्रदोष को प्राप्त 9:15 बजे रुद्र महायज्ञ का आरंभ और दोपहर 2:00 बजे तक यज्ञ पूर्ण आहुति व आरती के पश्चात सांय 5:00 बजे विजय दिवस दिवाली के उपलक्ष में उत्कृष्ट कार्यो के लिए चयनित राज सेवकों का सम्मान व पूर्व सैनिक, पुलिस बल,गृह रक्षक दल, प्रशासनिक अधिकारियों का पुष्प वर्षा द्वारा सम्मान किया जाएगा। वही इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 6:30 बजे झूलते तारों पर हनुमान जी की उड़ान एवं सुरसा के मुख में प्रवेश करने का मुख्य आकर्षण होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांभर उप जिलाधीश ऋषि राज कपिल होंगे। इस अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है।

Author: aapnocitynews@gmai.com





