[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रूण में नीलगाय के बच्चे को तीन श्रवणों ने बचाया

SHARE:


रूण फखरुद्दीन खोखर

किसान श्रवण ने बचाया, डॉक्टर श्रवण ने प्राथमिक उपचार किया और वन विभाग के श्रवण नागौर लेकर गए


पंचायत समिति मूंडवा के गांव रूण में जीव प्रेमियों ने नीलगाय के एक बच्चे को श्वानों से बचाया। सैय्यद सलीम अली ने बताया गांव रूण के खेतों में गुरुवार दोपहर को श्वान इस बच्चे को घेरकर नोच रहे थे और घायल कर दिया था जिसको श्रवण डूकिया उर्फ भीरी ने अपने बच्चे अंकित के साथ दौड़कर उसे बचाया और डॉक्टर श्रवण राम को बुलाकर प्राथमिक उपचार करवाया।

तत्पश्चात वन विभाग नागौर को फोन करने पर नागौर से श्रवण राम वाहन लेकर गांव रूण पहुंचे , इस तरह तीन श्रवण बच्चे की जान बचाने में मददगार साबित हुएऔर बच्चे को नागौर लेकर गए।  इस मौके पर अंकित ,श्रवणराम महेंद्र, अब्दुल सलीम, जावेद ने भी अच्छा सहयोग दिया।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now