
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी कर्मचारी संगठन जयपुर मंडल एवं रेल प्रशासन के मध्य वर्ष – 2025 के प्रथम इनफोरमल मिटिंग शांतिपूर्ण एवं सौहार्द माहौल में शुक्रवार 17 अक्टूबर को संपन्न हुआ। जोनल संगठन सचिव अनिल कुमार ने बताया कि संगठन के तरफ से कर्मचारियों के विभिन्न समस्यायों से संबंधित कुल 43 मुद्दे एजेंडे में शामिल किए गए थे।

जिनमें लगभग 30 से अधिक मुद्दों पर सहमति बनी और कर्मचारियों के हित में फैसले लिए गए। इस मिटिंग में मंडल अध्यक्ष राजेश चितोसिया सहित विभिन्न विभागों से संगठन के 20 पदाधिकारियों ने सहभागिता की ।

प्रथम इनफोरमल मिटिंग सफलतापूर्वक आयोजित करने पर ओबीसी कर्मचारी संगठन ने रेल प्रशासन का आभार जताया है। गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी कर्मचारी संगठन एक मजबूत संगठन है जो रेलवे में ओबीसी कर्मचारीयों के हितों की रक्षा करने हेतु कटिबद्ध है।

Author: aapnocitynews@gmai.com





