[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाड़ी के जन्मदिन पर किए फल वितरण।

SHARE:


फुलेरा(दामोदर कुमावत) विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील तिवाडी के जन्मदिन के अवसर पर फुलेरा चिकित्सालय  में शनिवार को प्रातः 9:00 बजे विप्र सेना के तत्वाधान में फल वितरण किए गए। जिसमें संरक्षक महेश दाधीच, फुलेरा तहसील अध्यक्ष बजरंग जोशी, पं. यादराम जोशी, कृष्णकांत शर्मा, राजीव दत्त गॉड,सहीत विप्र बंधु उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर तहसील संरक्षक महेश दाधीच ने बताया कि ऐसे अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहिए जबकि लोग जन्म दिवस पर केक काट कर मोमबत्ती बुझाते हैं, जो हमारी संस्कृति से परे है।

हमें सनातन की जागृति के लिए परहित एवं जनसेवा ही करनी चाहिए जिससे लोगों को प्रेरणा मिलती है उन्होंने फल वितरण करते समय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों एवं उपस्थित समस्त मरीजों को फल वितरण कर नेक कार्य किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष बजरंग जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now