
19 बालिकाओं को टैबलेट, 255 परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी।
40 वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय समारोह आयोजित।
फुलेरा(दामोदर कुमावत)निर्माण संस्था खंडेल के 40 वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन बालिका संसद 2025 के चौथे अधिवेशन का आयोजन हुआ। गुरुवार को कार्यक्रम में खंडेल लाइट इंग्लैंड के चैयरमेन डॉ.पीटर गोफ , बृजीट गोफ , रिचर्ड, एलिजाबेथ, ईमा एवं टेरिजा की मौजूदगी में मांशारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया

इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभावान 19 बालिकाओं को ₹15 हजार कीमत के शैक्षणिक टैबलेट प्रदान किए गए, जिससे वह डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकें। वहीं दीपावली पूर्व जरूरतमंद 255 परिवारों को खाद्य सामग्री किट वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बालिकाओं ने कहा कि निर्माण संस्था खंडेल से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आत्म विश्वासऔर आत्मनिर्भरता आई है।

संस्था निदेशक रामेश्वर लाल वर्मा ने संस्था के सामाजिक व शैक्षणिक कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अतिवृष्टि व फसल नष्ट होने से पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भी वितरित की गई है। इस अवसर पर खंडेल लाइट इंग्लैंड के प्रतिनिधियों ने पूरे समय मौजूद रहकर
जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री किट(कीमत ₹1500)
वितरण करते हुए खुशी जताते हुए कहा कि हमें इन लोगों की सेवा करने में आनंद महसूस हो रहा है।

उन्होंने उपस्थित लोगों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम में संस्था के जैनेश्वर वर्मा, बागेश्वर वर्मा, अर्जुन सिंह शेखावत, अनिता देवी, चंद्रकांता वर्मा, राज वर्मा व लक्ष्मी नारायण कुमावत सहित गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Author: aapnocitynews@gmai.com




