[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

दैनिक रेल यात्री संघ एकीकृत के प्रतिनिधि रेल प्रबंधक रवि जैन से  गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

SHARE:


रेल यात्रियों की समस्यायों पर की चर्चा।

फुलेरा (दामोदर कुमावत)दैनिक रेलयात्री संघ(एकीकृत)प्रतिनिधि, जयपुर मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया।दैनिक रेलयात्री संघ”एकी कृत” के संरक्षक भारत भूषण शर्मा व अध्यक्ष अशोक वासदेव ने रेल एवं रेल यात्रियों की कुछ समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा की, जिसमें मुख्य रूप से जयपुर रेलवे स्टेशन पर प्रवेश करने के लिए काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस पर रेल प्रबंधक रवि जैन ने बताया कि प्रवेश के लिए दीपावली व छठ पूजा पर भीड़ अधिक ना हो इसके लिए कुछ समय के लिए चेंज किया हैं


अमृत भारत योजना के तहत फुलेरा जंक्शन पर जो कार्य चल रहा है वह काफी धीमा चल रहा है इसको लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई जिस पर मंडल रेल प्रबंधक जैन ने फुलेरा में तेजी से कार्य किया जाएगा इसके लिए रेगुलर मॉनिटरिंग की जा रही है।
उसके बाद उक्त प्रतिनिधि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत मीणा से मिला और दैनिक रेल यात्रियों की परिचालन सम्बंधि समस्याओं के बारे में चर्चा की गई पिछले कुछ दिनों से गंगापुर अजमेर डेमो ट्रेन शाम को जयपुर फुलेरा के मध्य किसी भी स्टेशन पर खड़ा करके 3 से चार ट्रेनों को आगे  को निकाल दिया जाता है

जिससे डेमो ट्रेन शाम को लेट हो जाती है और इस कारण दैनिक यात्री भूखे प्यासे घर पहुंचते हैं।  जिस पर उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस ट्रेन को समय पर चलाएं। इस पर दोनों प्रतिनिधियों ने मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन एवं सीनियर डी ओ एम का आभार व्यक्त किया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now