[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश। विशेष योग्यजन के लिए समर्पित।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)विधिक जागृति के क्रम में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन  10 अक्टूबर को एस.एम.एस. स्टेडियम में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरज के पवन सचिव, राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल,पल्लवी शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय, दीपेंद्र माथुर, सचिव,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर प्रथम एवं पवन कुमार जीनवाल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पवन कुमार जीनवाल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला ने सभी का आभार व्यक्त किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि उड़ान 2.0 से विशेष रूप से सक्षम बच्चों को उनके सपनों को साकार करने के लिए नई प्रेरणा मिलेगी।

इस कार्यक्रम में सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं में पढ़ने वाले 8 से 18 आयु तक के विशेष योग्यजन बच्चें भाग ले रहे हैं। पल्लवी शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विशेष योग्यजन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।दीपेंद्र माथुर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर प्रथम ने बताया कि यह आयोजन बच्चों के आगे बढ़ने का माध्यम है। इसी क्रम में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विशेष योग्यजन बच्चों के लिए जिला, संभाग एवं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है

जिससे बच्चों को विधिक सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती रहे।
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, बॉसी बॉल, लम्बी कूद, बैडमिंटन, कैरम, चैस, टेबल टेनिस व पेंटिंग/ चित्रकला का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर विजेता रहे प्रतिभागियों को मेडल,प्रमाण पत्र तथा विशेष उपहार वितरित किये गये। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र दिये गये। उक्त समस्त प्रतियोगिताओं में जयपुर संभाग के जिले जयपुर महानगर-प्रथम, महानगर-द्वितीय, जयपुर जिला, सीकर, दौसा, झूंझूंनू, अलवर, खेरथल तिजारा, कोटपूतली से जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कुल 119 प्रतिभागियों ने संभाग स्तर पर भाग लिया।उक्त संभाग स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम की व्यवस्था में टाबर बाल संस्थान, नया सवेरा एवं प्रयास संस्था द्वारा भी अपना विशेष योगदान प्रदान किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now