[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

यूनियन ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

SHARE:


महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए तत्पर रहना चाहिए: निष्ठा पुरी
फुलेरा (दामोदर कुमावत) नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन प्रधान कार्यालय जीएलओ शाखा महिला विंग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एनडब्ल्यूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर, श्रीमती निष्ठा पुरी वित्त सलाहकर एवं मुख्य लेखाधिकारी  AIRF की पूर्व अध्यक्षा मणिबेन कारा के चित्र पर माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ.अंजू भारती DyCMD, माधुरी सिंह DyCSTE, अनीता गोरा DyCEE, भारती भारद्वाज Dy CCM, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थी।

कार्यक्रम में प्रधान कार्यालय में कार्यरत 90 % से अधिक महिला कर्मचारियो ने भागीदारी की। सहायक महासचिव मीना सक्सेना , शाखा सचिव राजीव सारण, शाखा अध्यक्ष प्रेम नारायण यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि महिलाओं को आपस मे एक दूसरे का सहयोग और समर्थन करना चाहिए। महिलाओं की उपलब्धियों, देश, समाज और संस्थान में उनके द्वारा किये गए उलेखनीय कार्यो की चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन 1990 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करके महिला सशक्तिकरण की शुरुआत करने वाली पहली यूनियन है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निष्ठा पुरी ने अपने उदबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए तत्पर रहना  चाहिए और समाज में अपनी पहचान बनानी चाहिए। उन्होने गीत के साथ अपना उदबोधन समाप्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं पर एक नाटक सहित कई मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। यूनियन की सहायक महामंत्री मीना सक्सेना एवं महिला विंग सचिव विभा तापड़िया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मेघा उबाना, लक्ष्मी धाबाई, जमना कंवर, जयश्री शर्मा, हशुं नरूका, रेखा सोलोमन, पारुल माथुर, सोनल माथुर, दीप्ति माथुर, चांदनी सिंघल, साधना मीना, अनुसुया परिहार, सीमा शर्मा आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों में नृत्य, गायन, कविता पाठ और अन्य कला रूपों को शामिल किया गया था।
कार्यक्रम का संचालन आरती अग्रवाल ने किया।शाखा सचिव राजीव सारण एवं अध्यक्ष प्रेमनारायण ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का धन्यवाद दिया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now