[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

राष्ट्रीय लोक अदालत में हो  अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण।

SHARE:


फुलेरा पालिका सभागार में प्री काउंसलिंग शिविर आयोजित।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) नगर पालिका सभागार मे मंगलवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सैशन न्यायाधीश) अजीत कुमार हिंगर,जयपुर जिला के निर्देशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति(अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश, क्र.स1) अरविंद कुमार जांगिड़, सांभर लेक के दिशा निर्देश में प्री काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया।

प्री काउंसलिंग शिविर में राजीनामा योग्य प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के बारे में अवगत करवाया गया। तालुका विधिक सेवा समिति, सांभर लेक के सचिव सुशील कुमार गौतम,चान्दमल सांभरिया ने बताया कि शिविर में पैनल अधिवक्ता रतन लाल चौधरी द्वारा बैंक की बकाया राशि जमा करने के लिए ऋण धारकों के मध्य विचार विमर्श किया गया

तथा राजीनामा योग्य न्यायालय में लम्बित विचाराधीन प्रकरणों से संबंधित दोनों पक्षों के पक्षकारों में समझाईश व सुलह वार्ता करवाई गई। तथा दोनों पक्षों ने आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मे न्यायालय में उपस्थित होकर राजीनामा करने हेतु अपनी सहमति दी।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now