[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पीएम श्री सेठ सूरजमल अग्रवाल रा.उ.विद्यालय में मनाया वार्षिक उत्सव।

SHARE:


जीवन में इच्छा कार्य किया हुआ कभी व्यर्थ नहीं जाता है: मु.अ. डॉ. मोंगिया
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
पीएम. श्री विद्यालय सेठ सूरजमलअग्रवालराजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलेरा में वार्षिक उत्सव, भामाशाह सम्मान एवं पूर्व विद्यार्थी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सत्यम हॉस्पिटल निदेशक डॉ. एस. के. मोंगिया रहे,  समाजसेवी एवं भामाशाह श्रीमतीपूनम कुमावत एस. डी.एम.सी, एस.एम.सी. सदस्यगण,भामाशाह एवं गणमान्य विशिष्ट अतिथि रहे,

जबकि कार्यक्रम की   अध्यक्षता  प्रधानाचार्य मयंक कुमार शर्मा ने की। विद्यालय परिवार की ओर से सभीअतिथियों कामाला पहना कर स्वागत किया। तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का आगाज किया गया।इसमौके पर विद्यालय स्टाफ, नगरीकगण, पूर्व विद्यार्थी एवं विद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति में समारोह का आयोजन हुआ।

विद्यालय के वार्षिक समारोह में छोटी कक्षाओं के नन्हे मुन्नों से लेकर उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह की शोभा बढ़ाई, विद्यालय की छात्राओं ने अपनी विशेष एवं मनमोहक और लुभावनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को करतल ध्वनि उत्पन्न करने से मजबूर कर दिया। वही विद्यालय की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य करने, शाला में संपूर्ण उपस्थिति दर्ज करने तथा अनुशासन में रहने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ.  एस के मोंगिया ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कहा कि “जीवन में अच्छा काम किया हुआ कभी व्यर्थ नहीं जाता”उन्होंने कहा कि समय जरूर लग सकता है परंतु अच्छा कार्य किया हुआ बहुगुणी होता है उन्होंने कहा बिना फल की इच्छा किए अच्छे कार्य करने चाहिए। जबकि विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूनम कुमावत ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर ग्रहण करना चाहिए यह छात्र जीवन दोबारा नहीं मिलता है

वहीं उन्होंने खुले मंच पर कहाकि वह किसी भी गरीब व जरूरत मंद महिला,युवती व छात्रा को अपने पार्लर में ट्रेनिंग देकर रोजगार उपलब्ध करा सकती है। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने अपनी सेवाएं देकर जिम्मेदारी निभाई जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन विष्णु कुमार पंचोली ने किया। तथा इस अवसर पर भामाशाह उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में अब बोल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now