[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

ढाढ़रिया कला के भाम्बू हुए डेगाना उपखण्ड पर सम्मानित इस बार 2100 परिण्डे लगाने का हैं लक्ष्य

SHARE:

रूण फखरूद्दीन खोखर

रूण (नागौर )-ढाढ़रिया कला गांव के दिनेश भाम्बू ने पिछले ग्रीष्मकालीन दिनों में पक्षियों के लिए करीब एक हजार माटी के परिण्डे, 500 चुगा पात्र लगाए थे, वहीं 500 के करीब पौधे लगाए जिसको मदैनजर रखते हुए डेगाना उपखण्ड पर गणतंत्र दिवस पर इन्हें सम्मानित किया गया ।

इस मौके पर भाम्बु ने बताया मेरी दादी स्वर्गीय चुका देवी व पदमश्री हिमताराम भाम्बू से प्रेरित होकर पंछियों के लिए परिंडे व पर्यावरण के हित में हम  पौधे लगा रहे है, वही भाम्बू को अब क्षेत्र में पर्यावरण और पक्षी प्रेमी के नाम से जाना जा रहा है, क्योकि इस गणतंत्र दिवस पर पक्षी प्रेमी से समानित किया गया। इस बारे में पक्षी प्रेमी ने बताया इस बार आगामी गर्मी के दिनो  पूरे नागौर जिले में करीब 2100 परिण्डे लगाने का लक्ष्य रखा है,

इस बार पावनी नाडी सेवादास महाराज की धाम से आगाज किया जायेगा, वहीं इसके बाद नागौर जिला मुख्यालय के कलेक्टर परिसर में लगाकर पंछियों की सेवा करने का संदेश देंगे इसके बाद नागौर जिले के मूंडवा,डेगाना ,भेरूदा,सांजु सहित जिले के पंचायत समिति व तहसीलों में लगाए जायेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now