[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

उ.प.रेलवेजीएम अमिताभ ने किया अवकाश गृह का लोकार्पण।

SHARE:


प्रमुख रेल अधिकारी एवं यूनियन पदाधिकारी रहे मोजूद।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर रेलवे स्टेशन परिसर पर स्थित नवनिर्मित अवकाश गृह
भवन का उद्धघाटन उत्तर पश्चिम रेलवे के महा प्रबंधक अमिताभ ने गुरुवार को ए जी एम अशोक माहेश्वरी, एन डब्ल्यू आर ई यू महामंत्री मुकेश माथुर, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी मंडल रेल प्रबंधक विकास पुरवार की गरिमामय उपस्थिति में लोकार्पण किया।

जयपुर रेलवे स्टेशन के रेल दावा अधिकरण जयपुर पीठ के समीप नवनिर्मित अवकाश गृह भवन का महाप्रबंधक अमिताभ ने गुरुवार को फीता काटकर उद्घाटन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडल एवं अन्य रेल मंडलों से जयपुर आने वाले रेल कर्मचारियों के टहरने के लिए बनवाए गए नवनिर्मित अवकाश गृह में 10 कक्ष बनाए गए,

भवन में आधुनिक सुविधाओं से लेस किचन,डाइनिंग हॉल, पुस्तकालय, योग कक्ष, पानी संग्रह के लिए होद, ठंडे व गर्म पानी के लिए वाटर कूलर आदि सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह,सीएओ(सी), वेद प्रकाश, प्रमुख मुख्य इंजीनियर जीएल गोयल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता,

अपर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गौड, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के के मीणा, मंडल कार्मिक अधिकारी सुनीता चौधरी, यूनियन शाखा सचिव सुभाष चौधरी सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने हॉलीडे होम में सभी सुविधाये उच्च क्वालिटी की उपलब्ध कराने एवं हाउसकीपिंग पर फोकस करने के निर्देश प्रदान किये।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now