[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

एजीटीएफ की आसूचना पर फुलेरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

SHARE:


अवैध हथियारों की खरीद फ्रॉख्त के आरोपी विवेक सैनी को गिरफ्तार किया। 3 पिस्टल,5 मैग्जीन व 21 कारतूस किए जप्त,
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिसअधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण आनंदशर्मा  ने बताया है कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा  दिनेश एमएन के सुपरविजन में   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऐजीटीएफ) सिद्धांत शर्मा की आसूचना पर अवैध हथियारों के खिलाफ कार्य वाही करते हुए गुरुवार  23 जनवरी2025 को  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)जयपुर ग्रामीण रजनीश पूनिया  के निर्देशन व  उप पुलिस अधीक्षक साईबर सैल जिला जयपुर ग्रामीण खलील अहमद,

वृत्ताधिकारी सांभरलेक  अनुपम मिश्रा तथा थाना प्रभारी फुलेरा श्रवणकुमार मय टीम के नेतृत्व में थाना क्षेत्र गोरधनपुरा मकान रामगोपाल सैनी पर संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर मकान में बने कमरों की तलाशी शुरु की गयी तो तलाशी के दौरान कमरे में ट्रोली बेग के अन्दर 03 पिस्टल मय 05 मैगजीन मय 21 कारतूस मिले जिनका विवेक सैनी से अनुज्ञापत्र मांगा तो नही होना बताया जिस पर अभियुक्त के कब्जे से अवैध हथियार जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।

अभियुक्त विवेक सैनी हथियार खरीद कर बेचने का काम करता है तथा अवैध हथियार से आम जनता में देहशत पैदा करना चाहता है। उक्त हथियार अभियुक्त विवेक सैनी द्वारा खरगोन मध्य प्रदेश से खरीद कर लाना ज्ञात हुआ है उक्त अभियुक्त द्वारा किन-किन व्यक्तियों को हथियार बेचे गए हैं के संबंध में जांच जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त का विरवरणः विवेक सैनी पुत्र  राम गोपाल जाति माली उम्र 28 साल निवासी
गोरधनपुरा थाना फुलेरा जिला जयपुर।जप्ती का विवरण:-03 अवैध पिस्टल,05 मैगजीन, 21 कारतूस।पुलिस टीम का विवरणः- श्रवण कुमार थानाधिकारी फुलेरा राजेन्द्र कुमार यादव पु.नि.
थानाधिकारी सांभरलेक मय जाप्ता कैलाश चन्द स.उ.नि.फुलचन्द एचसी, सुरजीत कुमार ,मांगीलाल  अमित कुमार, विश्वेंद्र ,रतन लाल , रवि कुमार, महेन्द्र सिंह, रामावतार ,श्रीमति सुशीला, (थाना फुलेरा)  श्रवण कुमार,लोकेश सिंह,  श्रीमति सुमन देवी महिला कानि. विजेन्द्र सिंह, भगवान सिह , राकेश (थाना सांभरलेक)।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now