[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

वार्ड नंबर 18 के उपचुनाव में भाजपा के महावीर का मुकाबला कांग्रेसके दिलीप से।

SHARE:


प्रचार बंद होने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत।
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं.18 के उपचुनाव में कड़ा मुकाबलाभाजपा व कांग्रेस के मध्य होना तय है। इन चुनाव में भाजपा ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने युवा कार्यकर्ता दिलीप गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह  उपचुनाव 9 जनवरी 25 को होना है।

उप चुनाव जीत के लिए भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियां ही अपनी अपनी जीत का दम भर रहे हैं। हालांकि प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की ओर से पार्टी के अध्यक्ष प्रणव कयाल के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारी सदस्य गण,महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत सहित महिलाओं एवं वर्तमान भाजपा पार्षद पूर्व पार्षद व पार्टी सदस्यों ने वार्ड नंबर 18 में अपने दल बल सहित मतदाताओं से डोर टू डोर जनसंपर्क कर कल होने वाले

उप चुनाव में भाजपा के पक्ष  में मतदान करने का आग्रह करते हुए महावीर जैन को जीतने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी महावीर जैन के समर्थन में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत, गिरधारी सिंह शेखावत, नटवरलाल शर्मा, महेश दाधीच, मोहन लाल कुमावत,पार्षद तारा चंद सैनी,त्रिलोक भाटी,

सरवन वर्मा, मदनलाल सैनी,धर्मेंद्रसैनी, ताराचंद सैन,महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत,सुमित्रा नाथावत, तारादेवी सोनी सहीत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने धुआंधार प्रचार कर जनसंपर्क किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now