[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

समाजसेवी भामाशाह कटारिया व इंदौरिया ने लक्षमनगढ में निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास  के लिए किए 21- 21हजार रुपए भेंट

SHARE:


लक्ष्मणगढ़ 03 जनवरी। जाने-माने समाजसेवी भामाशाह आभावास खाटूश्यामजी हाल मान्यावास न्यू सांगानेर जयपुर निवासी ओमप्रकाश कटारिया व गणेश राम इंदौरिया ने लक्षमनगढ में निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास में 21 -21 हजार रुपए भेंट किए हैं।


                   यह जानकारी देते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के प्रवक्ता मनोज राकसिया ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेठों की कोठी से बैरास जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास की योजना से प्रभावित होकर स्वयं की प्रेरणा से बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए 21 -21हजार रूपए का सहयोग दिया है। आर्थिक सहयोग करने पर महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष रामावतार सिंगोदिया, संयोजक सज्जन बबेरवाल, फाइनेंस कंसल्टेंट झाबरमल सिंगोदिया, महामंत्री महेंद्र चुनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप पीटीआई, विनोद गौड़ सहित समिति के पदाधिकारी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now