[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

रामायण मंडल के द्वारा  2500 कन्याओं को कराया भोज

SHARE:



अब तक कर चुके हैं हजारों सुंदरकांड

( दीपेंद्र सिंह राठौड़)                                                                                     पादूकलां।कस्बे में रामायण मंडल जो 1998 से सुंदरकांड के पाठ करके घर-घर में धार्मिक अलग जगाने का कार्य कर रहे हैं इस कार्य से प्राप्त धनराशि को धार्मिक विकास हेतु भेंट कर रहे हैं रामायण मंडल के अध्यक्ष विनोद हटीला ने बताया कि 1998 से चल रहे इस मंडल ने आज तक करीब करीब 2100 सुंदरकांड कर चुका है ।

उससे प्राप्त नियत राशि धार्मिक विकास हेतु खर्च कर रहा है  शमशान , मंदिरों का करवाया विकास ग्राम के मुख्य शमशान भूमि का मंडल द्वारा विकास करवाया गया वही ग्राम के मुख्य सभी मंदिरों का विकास भी मंडल द्वारा करवाया गया । उजल्लाई बालाजी और सुरजपुरी बाबोसा मंदिर का जीर्णोद्वार भी रामायण मंडल के नेतृत्व एवं पादूकलां के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।                                

   हर साल करवा रहा कन्या भोज  रामायण मंडल की अनूठी पहल सनातन धर्म को आगे बढ़ाने व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने वाले रामायण मंडल के द्वारा कस्बे के सार्वजनिक तालाब किनारे स्थित पूर्व दिशा में स्थित मेला मैदान स्थित श्री गोगाजी गौशाला के समीप सियाराम दास जी महाराज के आश्रम पर रामायण मंडल के गुरु सियाराम दास जी महाराज की बरसी के उपलक्ष में कन्या भोज का आयोजन होता है लेकिन वर्षा ऋतु होने के कारण यह आयोजन उसे समय हो नहीं पाया था इस कारण इस कार्यक्रम का आयोजन अब किया गया जिसमें रामायण मंडल द्वारा निजी वह सरकारी विद्यालयों की करीब 2500 से ज्यादा बालिकाओं को कन्या भोजन में आने वाली बालिकाओं के पर दूध में शहद से कन्याओं के पांव धुलवाए कन्याओं को भोजन कराया जाता है तत्पश्चात उनको दक्षिण के रूप में पाठ्यक्रम में काम आने पेन देते हैं                            निराश्रित परिवारों को रामायण मंडल के आर्थिक सहयोग                   मंडल द्वारा कस्बे में 4 निराश्रित निर्धन परिवारों को आर्थिक सहयोग जिनके सहयोग हेतु मंडल आर्थिक सहयोग दे रहा है ।                                      इस साल अब तक की 153 सुंदरकांड                                      मंडल के बस्ती राम प्रजापत ने बताया की अब तक इस वर्ष मंडल ने 35 से ज़्यादा गांवों में 153 सुन्दर काण्ड की है जिसके द्वारा प्राप्त धन राशि को धार्मिक सहयोग में किया जा रहा है                                               51 सदस्यो का दल कर रहा कार्य                                          मंडल के बस्ती राम प्रजापत व मनसुख प्रजापत ने बताया की मंडल में 51 सदस्य है जिसमे से 7 अध्यापक , 5 अन्य सरकारी सेवा में और अन्य व्यवसाई और विधार्थी है

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now