[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सिवरेज चालू नही होने से लोगों ने स्वतः ही जोड़े घर के कनेक्शन,

SHARE:


चैम्बर फुल होने के कारण सड़क पर फैली गंदगी

मकराना।  नगर के जोन नंबर 8 में सिवरेज का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। लेकिन अभी तक विभाग द्वारा घरेलू कनेक्शन नही किये है। पूर्व में वार्ड पार्षद निरमा परेवा व नसीम भाटी ने कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या जस की तस है।

जानकारी के अनुसार रूडिप को विद्युत कनेक्शन नही मिल पा रहा है। समाजसेवी फूलचन्द परेवा ने बताया की नगर परिषद व विद्युत विभाग की आपसी समस्या के कारण जनता परेशान हो रही है तथा सिवरेज योजना मार्च 2024 मे प्रारम्भ होने वाली थी जो कि आज तक नही हो पाई है।

नागरिकों के घरो में बने सैफ्टी टैंक भर चुके है। जिसके कारण जोन 8 में लोगो ने स्वतः कनेक्शन जोड कर लाइन चालू कर ली है। रोजाना चैम्बर भर जाते है जिसके कारण गन्दगी मार्ग पर फैली रहती है। जिससे विभिन्न प्रकार की बिमारिया फैल रही है। परेवा ने शीघ्र सिवरेज योजना चालू करने की गुहार लगाई है

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now