[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंटकर प्रदेशवासियों की और से दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएं दीं।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान सरकार कैबिनेट  मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शुक्रवार को  महामहिम राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे  से शिष्टाचार भेंट कर  मार्ग दर्शन प्राप्त किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राज्यपाल को प्रदेश वासियों की तरफ से आगामी पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे  से प्रदेश के विकास और विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की।

तथा राठौड़ ने कहा,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हम सभी अंत्योदय से सर्वोदय के लक्ष्य साथ विकसित भारत, समृद्ध राजस्थान के नवनिर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now