[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हजरत गुमान अली शाह का उर्स मनाया

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के बाई पास पर स्थित मोड़ी मस्जिद में हजरत गुमान अली शाह रहमतुल्लाह अलेह का सालाना उर्स पाक अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर असर की नमाज के बाद चादर शरीफ पेश कर फतेहा ख्वानी की गई और देर शाम ईशा की नमाज के बाद तकरीर का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की सदारत मौलाना कमर आलम रजवी खतीब व इमाम सुन्नी शाहजहानी मोड़ी मस्जिद ने की और निजामत रज्जाकिया मस्जिद के इमाम मौलाना शाहरुख रजवी ने की। इस दौरान जोधपुर से आए नायब मुफ्ती ए आजम राजस्थान हजरत मौलाना मुफ्ती आलमगीर मिस्बाही और मौलाना रमजान बरकाती ने वलियों की शान में बेहतरीन खिताब किया और अल्लाह के वलियों से जुड़े रहने की हिदायत देते हुए नमाजों की पाबंदी करने हेतु प्रेरित किया।

जलसे में बासनी से आए नात ख्वान मोहम्मद शरीफ ने नात व मनकबत पेश की और साथ ही साथ कारी शराफत अली, मोहम्मद इमरान रजवी सहित अन्य नात ख्वान ने भी मनकबत व नात शरीफ पेश की। इस दौरान मस्जिद में संचालित मदरसा गुमान अली शाह के तलबाओ ने तिलावत, नात, मनकबत, मुक़ालमे, तकरीर सहित अन्य प्रोग्राम पेश किए। मोहम्मदी मस्जिद के इमाम मौलाना रुकुनुद्दीन ने मदरसा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सराहना की। इस दौरान कार्यक्रम पेश करने वाले तलबा और कुरान हिफ़्ज करने वाले हाफिजों का इस्तकबाल किया गया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now