[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पौषबड़ा महोत्सव डूंगरी वाले बालाजी मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन

SHARE:


रिपोर्टर–विमल पारीक

कुचामनसिटी।
शहर के डीडवाना रोड़ स्थित डूंगरी वाले बालाजी मंदिर में रविवार को पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन बजरंग आश्रम समिति के तत्वावधान में सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया। सुबह से ही श्रद्धालु प्रसादी तैयार करने में जुट गए। समिति सदस्य राजकुमार गौड़ ने बताया कि विधि विधान से मंत्रोच्चारण कर बालाजी महाराज की पूजा की और पुआ व बड़ा की प्रसादी का भोग लगाया।

इस दौरान सुंदरकांड के पाठ भी किये गए इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी के जयकारे प्रसादी ग्रहण की।
बजरंग आश्रम समिति के राजकुमार गौड़ ,पवन बन्सल,कमल रूंथला,कमल सरार्फ, टोनी सोनी ,गोपाल शर्मा, नान सोनी ,कमल पारीक के कार्यकर्ताओं ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now