[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

पालिका नेता प्रतिपक्ष ने ईओ को ज्ञापन देकर सील किए गए रिकॉर्ड रूम खुलवाने की मांग की।

SHARE:


लोगों के काम नहीं होने से जनता परेशान।
फुलेरा(दामोदर कुमावत) नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक के नेतृत्व मे पार्षद व भाजपा का शिष्टमंडल गुरुवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी शिकेशकांकरीया को ज्ञापन देकर पालिकाके सील किये गये रिकार्ड रूम को जन हित में खोले जाने की मांग की ।

गोरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक ने ज्ञापन में बताया कि 27दिसम्बर को विधायक विद्याधर सिंह चौधरी, पालिका अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी एवं कांग्रेस पार्षद व कांग्रेस के कार्य कर्ताओ ने पालिका ईओ पर भ्रस्टाचार के आरोप लगाकर नगर पालिका मे धरना-प्रदर्शन कर रिकार्ड रूम को सील कर दिया था ।

जिससे जन हित और विकास कार्यो पर विराम लग गया।प्रतिनिधि मंडल से ज्ञापन लेकर ईओ ने उचित कार्रवाई हेतु पत्र को स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक जयपुर को तुरंत भेजे जाने का आश्वासन दिया ।. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक ,पुर्व पालिकाध्यक्ष रतन राजोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत, पार्षद ताराचंद सैनी, मदनलाल गढ़वाल, श्रीमती आशा सैनी, विजयलक्ष्मी, सरदार सिंह,श्यामलाल सैनी ,चेतन प्रकाश सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now