[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

सब्जी मंडी में हो रहे कीचड़ से आमजन परेशान

SHARE:


मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना शहर के बीचों बीच स्थित गौड़ा बास सब्जी मंडी में जगह जगह हो रहे गड्डो से बारिश के दिनों में जल भराव की स्थित हो गई है। वहीं नियमित सफाई नही होने से कीचड़ जम गया है।

शहर का मुख्य मार्ग और सब्जी मंडी होने के कारण आमजन को कीचड़ के रास्ते से होकर गुजरने में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने बताया की सफाई सहित अन्य विकास के मामले में ये वार्ड पिछड़ा हुआ है।

वहीं बारिश के दिनों में जगह जगह जलभराव के कारण घुटनों तक पानी होने से वाहनों सहित राहगीरों को भी रास्ता पार करने में दुविधा हो रही है। शहर के गौड़ा बास से स्टेशन मार्ग, अकरम कोल्ड ड्रिंक की ओर जलभराव अधिक रहता है।

जलभराव के कारण बहुत से छोटे और बड़े गड्डे होने से कई बाइक सवार चोटिल हो चुके है। अगर समय रहते इन गड्ढों को नही भरा गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now