[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

साधु बरसे राम रस अमृत वाणी आय दादू दर्शन देखता त्रिविधि ताप तन जाए:संतरामप्रकासस्वामी।

SHARE:

श्री दादू आश्रम पर चल रहे सत्संग ज्ञानयज्ञ समारोहमें,
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्रीरामनगर स्थित श्रीदादू आश्रम पर संत राम प्रकाश स्वामी के सानिध्य मे चल रहेश्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं चतुर्मास सत्संग ज्ञान यज्ञसमारोह में शुक्रवार को व्यासपीठ से संगीताचार्य संत राम प्रकाश स्वामी ने प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक ज्ञान यज्ञ, श्रीमद् दादू वाणी, प्रवचन, सत्संग के दौरान उपस्थित श्रद्धालु को बताया कि, साधु बरसे राम रस अमृतवाणी आय दादू दर्शन देखता, त्रिविधि ताप तन जाए, यह वक्तव्य श्रीमद् दादू वाणी के महान ग्रंथ में संत शिरोमणि दादू दयाल जी महाराज कहते है,

कि यह संत रामप्रकाश महाराज ने सत्संग के दौरान बताया कि साधक आत्माओं के मुखारविंद से राम नाम रूपी अमृत जल की वर्षा होती है जिसका श्रवण करना , रसपान करने से प्राणी के तीनों ताप स्वत ही समाप्त हो जाते हैं और वह संतो की शरण को प्राप्त कर लेताहै। उन्होंने कहा कि साधक को ईश्वरीय साधना का चिंतन करते हुए परमात्मा में विश्वास कर स्मरण करना चाहिए ।

उन्होंने बताया कि सत्संग श्रवण की इच्छा, श्रद्धा, भागवत कथा में रुचि रखने से ही परमात्मा की कृपा मिलती है, दादूआश्रम के व्यवस्थापक धरमदास स्वामी ने बताया कि व्यास पीठ पूजा एवं भंडारा प्रशादी सेवा नारायण लाल जी कुमावत बगरू वालों की ओर से की गई तथा इस अवसर पर यजमान फुलेरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने पूजा अर्चना कर महाराज श्री से क्षेत्र की खुशहाली काआशीर्वाद लिया इस मौके पर रमेश चौधरी ,, सोहन लाल भोडीवाल, जगदीश भोडीवाल, भंवरलाल कुमावत, गुलाब चंद कुमावत , मूलचंद कुमावत, राम अवतार ज्ञानू , सत्य नारायण कुमावत, नाथू लाल सैनी, राजेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now