[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जयपुर रेल मंडल ने यात्री आय में 22प्रतिशत अधिक राजस्व अर्जित किया।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत) उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में यात्री आय से 280.92 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुकेश सैनी ने बताया कि इस आय में आरक्षित और अनारक्षित दोनो प्रकार के टिकटों की बिक्री आय सम्मिलित है।

पिछले वर्ष 2022-23 के दौरान प्रथम तिमाही में यात्री आय 229.42 करोड़ रूपये थी। इस तरह वर्ष 2023-24 की प्रथम तिमाही में जयपुर मंडल को 280.92 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जोकि पिछले वर्ष की तुलना में 22.45 प्रतिशत अधिक है। यात्रियों की संख्या में भी अत्यधिक वृद्धि दर्ज हुई।

2022-23 की प्रथम तिमाही में 113.05 लाख यात्रियों के मुकाबले 2023-24 की इस तिमाही में 165.52 लाख यात्रियों की संख्या दर्ज की गई है, जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 46.41 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान यात्री आय ही जयपुर मंडल की आय का प्रमुख स्रोत बना। साथ ही जयपुर मंडल रेलवे यात्री आय में अधिक राजस्व को प्राप्त कर रेल यात्रियों को सुगम परिवहन की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।जयपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध करवा कर सुरक्षित,संरक्षित तथा समयबद्ध यात्रा करवाने के लिये प्रतिबद्ध है।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now