
महिला मोर्चा ने की जनता की एफ आई आर दर्ज।
फुलेरा(दामोदरकुमावत) भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश भाजपा के आह्वान पर “नही सहेगा राजस्थान” कार्यक्रम के तहत,प्रदेश की जनविरोधी, निरंकुश,तानाशाह कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ पदयात्रा आरंभ करते हुए

फुलेरा मंडल के पदाधिकारियों,जनप्रति निधियों,मोर्चों एवम प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयो, कार्य कर्ताओ,पार्षदों व मंडल अध्यक्षगजेंद्रसिंह शेखावत, विधानसभा संजोयक आलोक तिवारी,नगर संयोजक यतेंद्र झाकड़ा के नेतृत्व में पदयात्रा महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल से मुख्य बाजारों से होते हुए अंबेडकर सर्किल फुलेरा तक पहुंचकर सभा का रूप लिया।

सभा का संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुरेशकुमार सैनी ने किया। सभा को देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष रामानन्द गुर्जर,व अवधेश शर्मा ने कहां कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनविरोधी, तानाशाह के साथ प्रदेश में हो रहे जनता पर अत्याचार के खिलाफ आम जन को सरकार का फेल कार्ड वितरित कर,मोबाइल पर मिस्ड कॉलकरवा कर, जोरदार नारेबाजी के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ आमजन से संवाद स्थापित किया।

इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत के सानिध्य में (एफ आई आर) शिकायत दर्ज कैंप लगाकर आमजन की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ जनता की शिकायतें भी दर्ज की गई

Author: Aapno City News





