[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

हिरनोदा-आसलपुर के मध्य मालगाड़ी हुई बेपटरी,दो डिब्बे उतरे पटरी से,7 ट्रेनों को किया रद्द,यात्रियों को हुई परेशानी।

SHARE:

फुलेरा (नि.स) उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर–मदार रेलखंड के आसलपुर जोबनेर एवं हिरनोदा स्टेशनों के मध्य अप लाइन पर मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को प्रातः करीब 4.50 बजे जयपुर की तरफ से आ रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। ये मालगाड़ी खाली थी इस पर कोई भी कंटेनर या डिब्बा मौजूद नहीं था।

मालमे की जानकारी रेल विभाग को लगते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया। इस घटना के बाद इस रूट से गुजरने वाली 7 ट्रेनों को रद्द की गई। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान एसएनटी डिपार्टमेंट, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, मैकेनिकल एवं आलाकमान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही रेलवे प्रशासन ने तुरंत दुर्घटना राहत गाड़ी घटनास्थल पर भेजी ओर पुनः यातायात चालू करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ किया गया। करीब 10.30 बजे रेलवे ट्रेक को सुचारू किया गया।


ये रेल सेवाएं रही रद्द :गाड़ी संख्या 19735, जयपुर–मारवाड़ रेल सेवा,गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़–जयपुर,गाड़ी संख्या 22977, जयपुर–जोधपुर,गाड़ी संख्या 22978, जोधपुर–जयपुर,गाड़ी संख्या 09605, अजमेर–जयपुर,गाड़ी संख्या 09606, जयपुर–अजमेर रद्द रही वहीं गाड़ी संख्या 19719, जयपुर–सूरतगढ़ ट्रेन जयपुर से रवाना हुई है, जिसको कनकपुरा स्टेशन पर रद्द कर दिया गया है। अर्थात यह रेल सेवा कनकपुरा से सूरतगढ़ के मध्य रद्द रही।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now