[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

घर-घर कमल का झण्डाअभियान का होगा शुभारंभ– राजाराम प्रजापत

SHARE:




रिपोर्टर — विमल पारीक

कुचामनसिटी। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में घर-घर कमल का झण्डा अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापति ने बताया कि गुरुवार को कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा के झण्डे लगाए गए तथा वर्ष पर्यन्त घर झण्डा लगाकर रखने का आग्रह किया गया।

वहीं शुक्रवार को ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। गांव-गांव चलो, घर-घर चलो’ अभियान के तहत आयोज्य यह समारोह आदर्श कॉलेज के महाराणा प्रताप सभागार में होगा। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना मुख्य अतिथि होंगे, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओडिण्ट अध्यक्षता करेंगे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now