[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निर्माण संस्था खंडेल की मासिक बैठक आयोजित। बैठक में कार्यक्षेत्र के 502 ग्रामीणों ने भाग लिया ।

SHARE:


फुलेरा ( दामोदर कुमावत)
मासिक बैठक का आयोजन  निर्माण संस्था परिसर में किया गया, जिसमे कार्यक्षेत्र के  गांवों से ग्रामीण महिला पुरुष, युवक , युवतियां सहित कुल 502 ग्रामीण  उपस्थित रहे ।
निर्माण संस्था द्वारा प्राप्त किसी भी सुविधा पर लाभार्थी को जैसे जलघर  ,शौचालय या अन्य जो भी सुविधा संस्था द्वारा प्राप्त हुई है उस पर कोड नंबर और संस्था का नाम अंकित होना आवश्यक है ।

ताकि वह भविष्य में अन्य कोई सुविधा का लाभ प्राप्त कर सके एवं बताया  गया कि अब तक कुल 728 जलघर एवं  579  शौचालय  निर्माण संस्था की ओर से बनवाये जा चुके हैं।  2026 में जो बालिकाएं लाइब्रेरी में अध्ययन करना चाहती है या कंप्यूटर ट्रेनिंग हेतु  प्रवेश लेना चाहती है उन्हें में माह आवेदन करना है । विद्यार्थी सहायता कार्यक्रम 2026 के इस नए सत्र में 100 से अधिक विद्यार्थियों को   कुल ₹300000 तक की आर्थिक सहायता  दी जाएगी । छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र 1 जुलाई 2026 से  जारी किए जाएंगे और 17 जुलाई 2026 को फॉर्म भर के वापस लिए जाएंगे । 

इस मानसून सत्र में अगले जून  माह की मीटिंग बाद 18 जून को बीज  हेतु किसानों को निर्माण संस्था प्रांगण में आना है तथा अपने पसंद अनुसार  बीज की  प्रजातितय कर लाभार्थी हिस्सा राशि 25% जमा करवा कर बीज लेने हेतु पंजीकरण करना है । विगत वर्ष  2025- 26 में 59 बालिकाओं को लाइब्रेरी एवं 26 बालिकाओं को RSCIT कोर्स से लाभान्वित किया गया था । इस नव वर्ष 2026- 27 में लाइब्रेरी व कंप्यूटर RS-CIT के लिए जून माह में नए आवेदन लिए जा रहे हैं। एवं बताया कि बालिका सांसद 2026 का दूसरा अधिवेशन 31  मई रविवार 2026 को आयोजित किया जा  रहा है।प्रसव पूर्व 3 माताओं को सूखा मेवा पोषाहार  पैकेट दिये  गये …..1 मोनिका पत्नी हेमराज  मुंडवाड़ा 2.अंजू पत्नी निर्मल  श्यामपुरा 3. सीमा पत्नी प्रभु दयाल  भाटीपुरा प्रसव बाद एक माता को पोषाहार दिया गया। 1. लक्ष्मी पत्नी सुरेंद्र प्रतापपुरा को दिया गया।
इस अवसर पर निर्माण संस्था खंडेल स्टाफ बागेश्वर वर्मा , अनीता देवी , चंद्रकांता देवी,  दिनेश पालीवाल , इंदर शर्मा पूरे समय उपस्थित रहे ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now