[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जीआरपी फुलेरा की पहल: “सुरक्षित सफर, आपका अधिकार” । महिला यात्रियों को सिखाए सुरक्षा के गुर

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
भारतीय रेल में सफर कर रही आधी आबादी की सुरक्षा अब और भी पुख्ता होगी। उत्तर- पश्चिम रेलवे के फुलेरा रेलवे स्टेशन पर जी आर पी थाना पुलिस द्वारा महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए एक विशेष मुहिम छेड़ी गई।”हर महिला की सुरक्षा और सम्मान” थीम पर आधारित इस अभियान के जरिए जीआरपी की टीम ने ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर महिला यात्रियों से सीधा संवाद किया।

जागरूकता अभियान के दौरान  पुलिस कर्मियों ने महिला यात्रियों को बताया कि मुसीबत के समय वे अकेली नहीं हैं। उन्हें उपर्युक्त  सेवाओं के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया है जिसमें
रेल मदद एप एक क्लिक पर सुरक्षा और सहायता मिलेगी।
हेल्पलाइन नंबर (139) आपात कालीन स्थिति में तुरंत संपर्क।
राजकीय सिटीजन एप नागरिक सुरक्षा से जुड़ी त्वरित सेवाएं।


कमांड से ग्राउंड तक सुरक्षा का घेरा,यह अभियान उच्चा- धिकारियों के कड़े निर्देशन में चलाया जा रहा है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (रेलवे) और महानिरीक्षक पुलिस (रेलवे) जयपुर के विजन को धरातल पर उतारते हुए एसपी नरेंद्र सिंह और एएसपी नरेश कुमार ने इसकी रूपरेखा तैयार की।फुलेरा में डीएसपी अरविंद कुमार के सुपरविजन में जीआरपी थाना की टीम ने मोर्चा संभाला। महिला पुलिस कर्मियों ने न केवल जानकारी साझा की, बल्कि यात्रियों का आत्मविश्वास भी बढ़ाया।


“हमारा उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा देना नहीं, बल्कि महिलाओं के मन से सफर का डर निकालकर उन्हें सुरक्षित महसूस कराना है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। फुलेरा जीआरपी थाना अधिकारी निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि 9 मई से 15 सितंबर 2026 तक चलने वाले अभियान की विशेषता ट्रेनों के भीतर जाकर “ऑन-द-स्पॉट” काउंसलिंग और एप डेमो।
हमारा लक्ष्य हर महिला यात्री को डिजिटल सुरक्षा उपकरणों से लैस करना।जीआरपी फुलेरा का संदेश , सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और बेखौफ होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ें!

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now