
भक्ति और सेवा का महासंगम:। फुलेरा में गूंजेंगे श्री हनुमान चालीसा के 108 पाठ ।
फुलेरा (दामोदर कुमावत) श्री राम नगर स्थित सियाराम बाबा की बगीची श्री हरसिद्धि हनुमान मंदिर में भक्ति की एक नई बयार बहने वाली है।गौ सम्मान अभियान 2026′ के अंतर्गत, श्री हरसिद्धि हनुमान जी की असीम अनुकंपा से एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती की पुनीत बेला 19 अप्रैल, 2026 को प्रातः 9:15 बजे से निरंतर नवनिर्मित व्यास पीठ,श्री हरसिद्धि हनुमान मंदिर, में श्री श्री 1008 त्रिलोकी दास महाराज के पावन सानिध्य में
संगीतमय पाठ पंडित कैलाश शास्त्री (अकोदा) के मुखारविंद से 108 श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक व संगीतमय पारायण किया जाएगा। पाठ की समाप्ति पर सायंकाल में मातृ शक्ति द्वारा महाआरती के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी। गौशाला प्रबंधक रूपेश मौर्य ने बताया कि ‘गौ सम्मानअभियान’ को सफल बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति और कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है।

इस भव्य अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जिनमें भंवरलाल मालाकार, शंकर लाल कुमावत, मोहनलाल कुमावत, रामस्वरूप यादव, गिरिराज प्रसाद, राहुल गढ़वाल और मोनू सैनी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं महिला शक्ति के रूप में श्रीमती उर्मिला सुरोलिया, मनफूली देवी, सोना देवी और अंजू सैनी सहित सैकड़ों भक्तगण व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।आप सभी सनातनी प्रेमी सादर आमंत्रित हैं। आइए, इस पावन अवसर पर हनुमान चालीसा के स्वर से वातावरण को गुंजायमान करें और गौ माता के सम्मान का संकल्प लें।

Author: Aapno City News




