[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

विवादों के निस्तारण के लिए आपसी  समझाईश।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) भंवर लाल बुगालिया के निर्देशन में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1) अरविन्द कुमार जांगिड़, सांभर लेक के निर्देशानुसार न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, सांभर लेक भानुप्रिया सेहरा ने

नगर पालिका मण्डल सांभर लेक के सभागार में सांभर लेक व उसके आस-पास के गांवों के पक्षकारों के  मध्य न्यायालय में विचाराधीन राजीनामा योग्य प्रकरणों व प्री लिटिगेशन मामलों में आपसी समझाईश करवाई तथा पक्षकारों को सौहार्दपूर्ण भावना के साथ अल्प समय में आपसी राजीनामा से 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली

इस साल की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया। इस दौरान लिगल एड असिस्टेंट चान्दमल सांभरिया, ऋषि, आशा वर्मा, इसमा, रणजीत, लाली, संजू, भगवती, हिमांशु, अनिल आदि उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now