[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निर्माण संस्था की मासिक बैठक।

SHARE:


फुलेरा ( दामोदर कुमावत) निर्माण संस्था खंडेल कीमासिक बैठक का आयोजन संस्था परिसर में किया गया, जिसमें राजकुमार ज्याणी, बीमा लाईफ एडवाईजर टीम में नवीन, शबाना ,भानुप्रिया साहित 521 ग्रामीण उपस्थित रहें। इन अतिथियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपने जीवन को बीमा से जोड़ने एवं सुरक्षित भविष्य की राह अपनाने के बारे में सुझाव दिये।

संस्था निदेशक  रामेश्वर लाल वर्मा ने भविष्य की योजनाओं और नियमों की जानकारी साझा की। पेयजल व्यवस्था में निर्णय लिया गया। बताया कि अप्रैल माह से नई पेयजल वितरण व्यवस्था शुरू की जाएगी साथ ही जिन ग्रामीणों ने 10 वर्ष से अधिक समय जल सेवा का उपयोग करते हो गया है उनके स्थान पर नए ग्रामीणों को जोड़ा जा सकेगा ।

एवं  नए ग्रामीणों को ओर वंचित परिवारों को अवसर दिया जाएगा जो बैठकों में नियमित उपस्थित रहे हैं। साथ ही, अब पेयजल लाभार्थियों के लिए मासिक बैठक में स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अनुपस्थिति की दशा में अगले माह का टोकन रोक दिया जाएगा। आज  की बैठक में संस्था ने निर्णय लिया है कि जिस विधवा के घर में 20 वर्ष से अधिक आयु का कोई पुरुष सदस्य नहीं है, वहां पानी का टोकन विधवा के नाम पर ही दिया जाएगा। वृद्ध, विकलांग एवं विधवा सहायता के लिए भी उन्हीं पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा जो बैठक में उपस्थित रहेंगे।

कृषि और शिक्षा को प्रोत्साहन आगामी जून- जुलाई माह में किसानों को एक-तिहाई लाभार्थी हिस्साराशि पर उन्नत बीज वितरित किए जाएंगे। साथ ही, लाइब्रेरी और विभिन्न कौशल प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को ₹3000 तक की विशेष सहायता दी जा रही है ।दीपावली पर ₹1500 मूल्य की राशन सामग्री मात्र ₹150 के लाभार्थी हिस्साराशि पर दी जाएगी। संस्था प्रति टैंकर अधिकतम ₹400 का भुगतान करेगी, अतिरिक्त राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी।
संस्था द्वारा निर्मित जलघर, शौचालय, टीन शेड और मशीनों पर कोड नंबर अंकित होना अनिवार्य है। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सहायता:संस्था द्वारा प्रसव पूर्व सहायता के तहत तीन गर्भवती माताओं—(1) ममता पत्नी ज्ञानचंद  वर्मा (जयसिंहपुरा), (2) सुशीला पत्नी राजूलाल वर्मा  (खतवाड़ी) (3) आशा पत्नी राकेश रैगर (सिनोदिया) को 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम किशमिश, 250 ग्राम अखरोट और 250 ग्राम मिश्री युक्त विशेष पोषाहार किट वितरित किए गए।
इस अवसर पर निर्माण संस्था खंडेल स्टाफ बागेश्वर वर्मा , अनीता देवी , चंद्रकांता देवी, जनेश्वर वर्मा लक्ष्मीनारायण कुमावत पूरे समय उपस्थित रहे ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now