
रिपोर्टर — तेजाराम लाडणवा
नागौर। अवैध बजरी खनन व परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में नागौर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना थांवला पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।
पुलिस जानकारी के अनुसार कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नागौर श्री मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर श्री आशाराम चौधरी तथा वृताधिकारी डेगाना श्री जयप्रकाश बेनिवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी थांवला श्री अशोक कुमार झाझड़िया मय टीम द्वारा की गई।
दिनांक 14 जनवरी को गश्त के दौरान कोड–कालणी मार्ग स्थित सिपाहियों की ढाणी के पास पुलिस टीम ने एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बजरी से भरा हुआ पाया। पुलिस वाहन देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, मगर पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर चालक को डिटेन किया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कमल किशोर पुत्र जीवणराम, निवासी कोड, थाना थांवला (उम्र 30 वर्ष) बताया।
जब पुलिस ने बजरी परिवहन के ई-रवाना/परमिट के बारे में पूछा तो चालक कोई अनुमति-पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका और लूणी नदी क्षेत्र से अवैध बजरी लाने की बात स्वीकार की। इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया गया।
थांवला पुलिस ने प्रकरण संख्या 06/2026 दर्ज कर धारा 112(2), 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमआरडी एक्ट के तहत कार्रवाई की। जब्त वाहन — बिना नम्बरी मैसी फर्ग्यूसन 241 DI ट्रैक्टर-ट्रॉली — थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया।




Author: aapnocitynews@gmai.com




