[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह चंदावत का निधन, अंतिम यात्रा में जुटेंगे दिग्गजमेड़ता

SHARE:

पूर्व प्रधान भंवर सिंह चंदावत

मेड़ता सिटी (तेजाराम लाडणवा)

  मेड़ता पंचायत समिति के पूर्व प्रधान एवं भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान सिपाही रहे भंवर सिंह चंदावत का आज गुरुवार, 01 जनवरी 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से मेड़ता क्षेत्र सहित पूरे राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई है।
भंवर सिंह चंदावत अपने सादगीपूर्ण जीवन, अनुशासित कार्यशैली और विकासोन्मुख सोच के लिए जाने जाते थे। उनके कार्यकाल में मेड़ता पंचायत समिति क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय विकास कार्य हुए। उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया और पार्टी व विपक्ष के बीच संतुलन बनाकर सकारात्मक वातावरण स्थापित किया, जो आज भी उदाहरण माना जाता है।
वे गौरव सैनानी बहुउद्देश्य संस्था, मेड़ता के संरक्षक एवं कमांडेंट भी रहे। सामाजिक और राष्ट्रसेवा से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही, जिसके चलते उन्हें हर वर्ग का स्नेह और सम्मान मिला।
अंतिम यात्रा में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता
स्वर्गीय भंवर सिंह चंदावत की अंतिम यात्रा कल शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 को उनके पैतृक गांव नोखा चंदावता स्थित निवास से प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनकी शव यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ व बड़े नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
उनका निधन राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now