[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

भाजपा राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती की बड़ी पहलप्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, अनुभव और संतुलन का दिखा समन्वय

SHARE:


जयपुर (तेजाराम लाडणवा)
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश कार्यालय सी-51, सरदार पटेल मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर से दिनांक 29 दिसंबर 2025 को की गई।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार पार्टी ने सामाजिक, क्षेत्रीय और संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अनुभवी एवं सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह नियुक्तियां आगामी राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन विस्तार के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
घोषित सूची के अनुसार—
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री शंकर लाल गोरा (जयपुर देहात उत्तर) को सौंपी गई है।
अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री निहालचंद्र मेघवाल (श्रीगंगानगर) को बनाया गया है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान विधायक श्री गोपीचंद मीणा (भीलवाड़ा) को दी गई है।
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमावत (पाली/ब्यावर) नियुक्त किए गए हैं।
किसान मोर्चा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री कैलाश चौधरी (बाड़मेर) को सौंपा गया है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री हमीद खां मेवाती (अलवर) को जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इन नियुक्तियों से प्रदेश में भाजपा की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी तथा विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी का जनाधार और विस्तार पाएगा। संगठन में नई ऊर्जा के संचार के साथ आगामी चुनावी एवं राजनीतिक रणनीतियों को धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now