
आरएसएस के पथ संचलन पर बजरंग दल ने की भव्य पुष्पवर्षा,
फुलेरा(दामोदर कुमावत) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन का नगर में समाज के विभिन्न वर्गों ने अनुशासित स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर भावभीना एवं उत्साह पूर्वक स्वागत किया, जिसमें बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक विशेष मंच से संघ के स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धा और समर्थन व्यक्त किया।

बजरंग दल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, संगठित हिंदू समाज की शक्ति का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र स्वामी, बजरंग दल केजिला सुरक्षा प्रमुख दीपेश सैनी,प्रखंड सहसंयोजक अनुराग अग्रवाल, कार्तिक कुमावत, आजाद दाधीच अरविंद कुमावत ,रोहित सैनी ,पुरंदर वर्मा, यश वर्मा , पुरुषोत्तम कमावत, रामकिशन गुर्जर, बृजेश टॉक दीपक फुलवानी ने संचलन का स्वागत किया।

इन कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के जयघोषों के साथ स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत- प्रोत हो गया। बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख दीपेश सैनी ने इस अवसर पर कहा कि, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश में संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का कार्य कर रहा है। बजरंग दल भी उसी राष्ट्रहित पथ पर चलता हुआ, इस भव्य पथ संचलन का हृदय से स्वागत करता है।

यह पुष्प वर्षा केवल फूलों की नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे अटूट समर्पण की अभिव्यक्ति है।”पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का सधा हुआ कदम और अनुशासन नगरवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र रहा। यह भव्य आयोजन एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि राष्ट्रहित के कार्यों में संपूर्ण हिंदू समाज एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Author: aapnocitynews@gmai.com




