[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

श्री दादू आश्रम पर सत्संग ज्ञानयज्ञ समारोह में स्वामी रामप्रकाश ने कहा संतो की संगतज्ञसे परमात्मा की प्राप्ति संभव: कलयुग में कल्याण कारी ग्रंथ श्रीमद् दादूवाणी।

SHARE:

फुलेरा (दामोदर कुमावत)
श्रीरामनगर पावर हाऊस रोड स्थित श्रीदादू आश्रम पर महंत संगीताचार्य संत रामप्रकाश स्वामी के सानिध्य मे श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं द्वादशवां चतुर्मास सत्संग ज्ञानयज्ञ समारोह के प्रथम दिवस व्यासपीठ से संगीत आचार्य संत राम प्रकाश स्वामी ने सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ज्ञान यज्ञ, श्रीमद् दादू वाणी, प्रवचन, सत्संग एवं गुरु पूजन तथा 12 से दोपहर 1 बजे तक पूजा, महाआरती की गई।

इससे पूर्व व्यासपीठ से संगीत आचार्य संत रामप्रकाश स्वामी ने महान संत शिरोमणि दादू दयाल जी महाराज द्वारा रचित श्रीमद् दादू वाणी महान ग्रंथ की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि कलिकाल में हाल ही लगभग साडे चार सो साल पूर्व हमारे महान देश भारत में महान संत शिरोमणि दादू दयाल महाराज का (प्राकट्य) हुआ था और उन्होंने लोक और जनहितकारी कल्याण में अपना पूरा जीवन लगाकर सदैव मानव जीव, जंतु,व वनस्पति के कल्याण की कामना करते हुए कई पोथी कई ग्रंथों का निर्माण किया,जिनमें श्रीमद् दादू वाणी भी एक महान ग्रंथ है, जो हमारे जीवन कल्याण के लिए उन्होंने सर्जित किया है।

पुराणों, ग्रंथो का रस इसी महान ग्रंथ में भी है,साथ ही सज्जन, सत्यवादी, संत, भक्त व श्रद्धालु सदैव ईश्वर की खोज करते हैं, उन तक पहुंचने का पुराण और ग्रंथों का सहारा तो लेना पड़ता है परंतु संतो द्वारा बताई राह पर चलकर मानव अपने जीवन का उत्थान और कल्याण दोनों करता है। हमें उनके द्वारा बताए राह पर चलने से हमारी कठिन डगर भी आसान हो जाती है। महाआरती की गई। दादू आश्रम व्यवस्थापक धरमदास स्वामी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महेशपुरा निवासी शंकरलाल, बद्री नारायण पुत्र रामू जी कुलरिया श्रद्धालु भक्तों की और से परंपरागत विशेष सहयोग निरंतर किया जा रहा है। इस अवसर पर रमेश बिजारणिया गोपाल जी नेतड, गंगाराम कुमावत, मोहनलाल, नाथूलाल, जगदीश प्रसादभोडीवाल, हनुमानजालंधरा, श्रवण दास ढीढां रामअवतारज्ञानू रामबाबू कुमावत, नाथू लाल सैनी, राजेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में दादू दयाल जी के भक्त मौजूद रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now