[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

दादू आश्रम पर चतुर्मास सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह मंगल कलश परिक्रमा के साथ शुरू ।श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 3 जुलाई से, दादू आश्रम पर

SHARE:


फुलेरा ( दामोदर कुमावत) श्री रामनगर स्थित श्री दादू आश्रम पर सोमवार से महंत संगीताचार्य संत रामप्रकाश स्वामी के सानिध्य मे श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं द्वादशवां चतुर्मास सत्संग ज्ञानयज्ञ समारोह का आयोजन

हर वर्ष की भांति श्री दादू आश्रम पर प्रातः 8:00 से प्रातः 10:00 तक मंगल कलश नगरपरिक्रमा पुराना फुलेरा स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर दादू आश्रम पहुंचेगी,

दादू आश्रम व्यवस्थापक धर्मदास स्वामी ने बताया कि प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक संत रामप्रकाश स्वामी संगीत आचार्य द्वारा प्रवचन, 11:00 से 12:00 बजे तक गुरु पूजन तथा 12 से दोपहर 1:00 बजे तक महा आरती तत्पश्चात भोग प्रसादी व महा प्रसाद का आयोजन होगा।

पुराना फुलेरा ठाकुर जी मंदिर के पुजारी पंडित शिवनारायण शर्मा द्वारा पूजा अर्चना आदि की जाएगी। भक्त शंकर सिंह चौधरी व बद्री नारायण पुत्र रामू जी चौधरी महेशपुरा का विशेष सहयोग रहेगा

व्यवस्थापक धर्मदास स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम द्वितीय सावण अधिक मास कृष्णा अमावस्या बुधवार 16 अगस्त 2023 तक नित्य प्रतिदिन चतुर्मास ज्ञान यज्ञ में संगीतमय श्रीमद् दादूवाणी व श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, सत्संग, मंगल कलश परिक्रमा के साथ चतुर्मास ज्ञान यज्ञ समारोह संपन्न किया जाना सुनिश्चित हुआ है ।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now