[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

झूठी घोषणाएं करना गहलोत सरकार की पुरानी आदत-सीआर

SHARE:

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
[जुगल दायमा ] हसौर । रविवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कस्बे सहित आसपास के गांवों का दौरा किया।

भाजपा किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष अमरचंद जाजड़ा के नेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौध साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में कम समय को देखते हुए नई टीम पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। टीम नई ऊर्जा के साथ जनता का विश्वासमत जीतेगी। गहलोत सरकार की योजनाओं की चुनौती के बारें में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झूठी घोषणाएं करना गहलोत सरकार की पुरानी आदत है। 2013 में भी घोषणाएं की, मगर जनता ने उन्हें नकार दिया। इस बार भी किसानों के कर्जे को माफ करने का वादा किया था, मगर भूल गए। उनकी योजनाओं का धरातल पर दम घुटता हैं। राजस्थान में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेंगी। केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड के निर्देशन में प्रदेश नेतृत्व आगे बढ़ेगा। युवाओं को भी टिकटों में प्राथमिकता दी जाएगी। जनता सही समय के इंतजार में है। राजस्थान की गहलोत सरकार की विदाई अब तय है। जनता उनके झांसे में नही आने वाली हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाकिशन खींचड़, जिलामंत्री शिवकुमार देशवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now