
फुलेरा (दामोदर कुमावत)
अनुसूचित जाति रेल कर्मचारी परिवार फुलेरा की ओर से जयपुर मंडल के चार रेल कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन रेलवे इंस्टिट्यूट फुलेरा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में घाशीराम नरेडिया, पूर्व अध्यक्ष जे सी बैंक एवं सी ओ एस जयपुर, राजेंद्र सिंह एसएसई,सी एंड डब्लू फुलेरा,सांवरमल हालू, एवं नवल किशोर गांधी सी टीआई, को माला, साफा एवं दुपट्टा पहना कर उपस्थित रेलवे एवं सदस्यों ने भाव भिनी विदाई दी। अनुसूचित जाति रेल कर्मचारी परिवार के प्रेमचंद वर्मा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता सेवा निवृत्ति वयोवृद्ध 93 वर्षी रिटायर्ड गार्ड बलबीर सिंह ने की।

जबकि मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अंकेक्षक राम सिंह ने की वहीं विशिष्ट अतिथि जयपुर मंडल अध्यक्ष राम बाबू गौतम, धर्मेंद्र भाटी, राजेश वर्मा एवं प्रेमचंद वर्मा थे ।समारोह का आगाज महात्मा बुद्ध एवं बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर पर माला अर्पण कर किया गया । इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का माला, साफा व दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। संगठन की तरफ क्षेत्र के सेवानिवृत्ति नोनिहाल सिंह, एम के वर्मा,धर्मेंद्र भाटी आदि ने सेवानिवृत्ति कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

जबकि मुख्य अतिथि राम सिंह ने एम्पलाई संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज संगठन सदैव रेल कर्मचारियों के हितों में तत्पर रहा है किसी भी परिस्थिति में संबंधित कर्मचारियों को सदेव सहयोग मिला है हमारा संगठन कर्मचारी और प्रशासन के मध्य सेतु का कार्य करता है। मंडल अध्यक्ष राम बाबू गौतम ने कार्यक्रम आयोजित कर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि अल्पसमय में सभी तैयारी करके जो आयोजन किया है वह हमारी एकता को दर्शाता है उन्होंने सेवानिवृत हो रहे चारों कर्मियों की कमी खलने वाली बात जरूर कहीं परंतु विधि का विधान है समय अवधि में सेवानिवृत्ति होना भी एक कार्य ही है। रेलवे जयपुर कोऑपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने सेवानिवृत्ति कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बलवीर सिंह ने समापन की घोषणा की तथा अल्पाहार के बाद समारोह समापन हुआ।

Author: Aapno City News




