[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

जन्मदिन पर अनूठी पहल।  51 औषध, फलदार और छायादार पौधे लगाए।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)।
कस्बे के जोबनेर रोड स्थित आचार्य गरीब साहेब आश्रम में एक बेहद प्रेरणादायक और पर्यावरण-हितैषी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आश्रम में सन्त श्री बालेश्वर साहेब जी के सानिध्य में रेल सेवानिवृत्त (सीएलआई) एम. के. वर्मा (महेश कुमार वर्मा) के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर एक भव्य पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वर्मा की और से इस खास मौके को प्रकृति को समर्पित करते हुए 51 औषध, फलदार और छायादार पौधे आश्रम परिसर के अंदर और जोबनेर रोड के किनारे लगाए गए।इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम चन्द वर्मा, गरिमा, आकाश बहल, मधु वर्मा, श्रेयांश वर्मा, जीवन बोद्ध , नौनिहाल सिंह, रामलाल जी, कमल त्रिपाठी, नरेन्द्र शर्मा, शान्ति लाल वर्मा, गोपाल ढेनवाल, भगवती प्रसाद, गिरधर गोपाल, जोरावर सिंह, पंकज बाबू, चिरन्जी लाल बोराना ताराचन्द तँवर, जगदीश प्रसाद सुनिया, मदन लाल , भांडोरिया, हीरा लाल तँवर,राकेश देवन्दा, मूलचन्द सूत्रकार, देवेन्द्र देवन्दा, मनोज नगरवाल और कालू राम रैगर आदि उपस्थित रहे।


महेश वर्मा की ओर से पर्यावरण एवं प्रकृति हमारा वर्तमान ही नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी है।”आज मेरे जन्म दिवस के इस पावन अवसर पर, आचार्य गरीब साहेब आश्रम और जोबनेर रोड पर 51 पौधे लगाकर मुझे जो आत्मिक शांति मिली है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हम इस धरती को थोड़ा और हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। आज बढ़ते प्रदूषण और असंतुलित होते पर्यावरण के बीच पौधारोपण कोई विकल्प नहीं, बल्कि हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी बन चुका है। पेड़ सिर्फ हमें छाया और फल नहीं देते, वे हमारे जीवन की हर सांस का आधार हैं।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now