[darkmysite switch="1" width_height="45px" border_radius="30px" icon_width="20px" light_mode_bg="#121116" dark_mode_bg="#ffffff" light_mode_icon_color="#ffffff" dark_mode_icon_color="#121116"]

निशुल्क थायराइड जांच शिविर आयोजित। प्राकृतिक उपचार की दी जानकारी। लोगों की उमड़ी भीड़।

SHARE:


फुलेरा (दामोदर कुमावत)
सरस्वती एजुकेशनल एंड कल्चरल रिसर्च सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को   श्री बालाजी क्लीनिक पर निशुल्क थायराइड जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. अविनाश दाधीच ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले निशुल्क थायराइड शिविर की श्रृंखला के तहत इस माह भी शिविर सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को प्राकृतिक एवं संतुलित जीवन शैली अपनाकर थायराइड सहित कई अन्य बीमारियों को नियंत्रित करने के प्रभावी उपाय बताए। साथ ही नियमित दिनचर्या, पौष्टिक खान-पान, योग एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

शिविर के दौरान कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जीवन शैली और खान-पान में बदलाव अपनाकर उन्हें थायराइड एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में उल्लेखनीय लाभ मिला। इन प्रेरणादायक अनुभवों ने उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।शिविर में रोशन चोयल एवं आरती सैन ने अपनी सेवाएं देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Aapno City News
Author: Aapno City News

Join us on:

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now