
फुलेरा (दामोदर कुमावत) राजस्थान भाजपा में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष (जयपुर देहात दक्षिण) राजेश गुर्जर ने अपनी नई जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी है।
इस सूची में सबसे खास नाम फुलेरा नगर से आए हैं, जहाँ पार्टी ने अपने दो सबसे भरोसेमंद और कद्दावर चेहरों पर दांव खेला है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने
आलोक शर्मा पूर्व पदाधिकारी और भाजपा के बेहद कर्मठ व वरिष्ठ नेता। संगठन में इनकी पकड़ और अनुभव को देखते हुए इन्हें जिला कार्य समिति में सदस्य बनाया गया है।

वहीं पूजा भाटी भाजपा की प्रखर नेत्री, जो अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती हैं। उन्हें भी जिला कार्य समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
ये नियुक्तियां केवल स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि प्रदेश आलाकमान की बारीकी से की गई मॉनिटरिंग का परिणाम हैं
मदन राठौड़ (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) के आदेशानुसार।
राधा मोहन अग्रवाल (भाजपा प्रदेश प्रभारी) के निर्देशानुसार।
श्रीमती लक्ष्मी बारूपाल (जिला सह प्रभारी) की सहमति से।
“पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होंगे”नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने भारी उत्साह जताया।

उन्होंने कहा कि “आलोक शर्मा और पूजा भाटी जैसे समर्पित नेताओं का अनुभव पार्टी के लिए ‘मील का पत्थर’ साबित होगा। हमें पूरा विश्वास है कि इनके आने से जिला स्तर पर कार्यकर्ता और भी अधिक सजग और सक्रिय होंगे।” जैसे ही आलोक शर्मा और पूजा भाटी के नाम की घोषणा हुई, फुलेरा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक, बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों का मानना है कि इन नियुक्तियों से क्षेत्र में भाजपा का वर्चस्व और अधिक बढ़ेगा।

Author: Aapno City News




